रोशनाबाद (हरिद्वार): योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद में उत्तराखंड राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका जूडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ।
शानदार प्रदर्शन
जिसमें मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार अमित कुमार चंद, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) अभिषेक शुक्ला एवं खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद विनोद कुमार के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि हरिद्वार लोकसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में रानीपुर विधायक आदेश चौहान, जिला खेल अधिकारी रविंद्र भंडारी एवं मुकेश भट्ट मौजूद रहे। आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों को स्मृति चिह्न (मोमेंटो) एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। जिला खेल समन्वयक गजेंद्र सिंह ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर की प्रतिभावान खिलाड़ियों ने भाग लिया है।
अंडर-19 बालिका वर्ग के परिणाम
• 36 किग्रा वर्ग: प्रीति मेलकानी (नैनीताल) – प्रथम, रुचि (देहरादून) – द्वितीय
• 40 किग्रा वर्ग: मनीषा (नैनीताल) – प्रथम, आशिया (हरिद्वार) – द्वितीय
• 44 किग्रा वर्ग: साक्षी पंत (नैनीताल) – प्रथम, आकांक्षा (हरिद्वार) – द्वितीय
• 48 किग्रा वर्ग: प्रियंका रावत (ऊधमसिंह नगर) – प्रथम, राधिका (देहरादून) – द्वितीय
• 52 किग्रा वर्ग: सृष्टि राणा (नैनीताल) – प्रथम, प्राची (टिहरी) – द्वितीय
• 57 किग्रा वर्ग: बबीता (नैनीताल) – प्रथम, साक्षी (हरिद्वार) – द्वितीय
• 63 किग्रा वर्ग: आरती बोरा (नैनीताल) – प्रथम, आराधना (टिहरी) – द्वितीय
• 70 किग्रा वर्ग: आरती बोरा (नैनीताल) – प्रथम, आयुष नेगी (टिहरी) – द्वितीय
रहा सहयोग
प्रतियोगिता को सफल बनाने में अंजेश कुमार, मनीष राठी, दिनेश वर्मा, अरुण कुमार खरे, सुबोध नयन, प्रदीप कुकरेती, मनमोहन डबराल, अनुज यादव, आर.एल. बडोनी, रवि कुमार, सुनीता देवी, कनिका, पार्थिव, प्रीति सैनी, सीमा रानी, प्रीती जोशी, उजमा परवीन एवं आलोक द्विवेदी सहित कई खेल प्रेमियों व शिक्षकों ने उपस्थित रहकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।