खेल जगत: चेस वर्ल्ड कप के फाइनल में इतिहास रचने से चूके प्रज्ञाननंदा, वर्ल्ड नंबर 1 मैग्नस कार्लसन ने हराया

खेल जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत के 18 वर्षीय स्टार शतरंज प्‍लेयर आर प्रज्ञाननंदा और 5 बार के विश्‍व चैंपियन मैग्नस कार्लसन के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में कार्लसन ने प्रज्ञाननंदा को हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप के खिताब पर कब्जा किया।

18 वर्ष के प्रज्ञाननंदा 2023 एफआईडीइ वर्ल्ड कप के उपविजेता रहे

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) ने ट्वीट कर लिखा, “प्रज्ञाननंदा 2023 एफआईडीइ वर्ल्ड कप के उपविजेता बन कर सामने आए। प्रभावशाली टूर्नामेंट के लिए 18 वर्षीय भारतीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी को बधाई। फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए प्रज्ञाननंदा ने हिकारू नाकामुरा और फैबियानो कारूआना को हराया था। रजत पदक जीतकर, प्रज्ञानंद ने फिडे कैंडिडेट्स के लिए टिकट भी हासिल कर लिया।

विश्वनाथन के बाद विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाले प्रज्ञाननंदा केवल दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने

प्रज्ञाननंदा ने सेमीफाइनल में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फैबियानो कारूआना को 3.5-2.5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। महान विश्वनाथन आनंद के बाद, प्रज्ञाननंदा विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाले केवल दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। सेमीफाइनल में भी प्रज्ञाननंदा की ऐतिहासिक जीत हुई थी। दो मैचों की शास्त्रीय श्रृंखला 1-1 से बराबरी पर समाप्त होने के बाद, प्रज्ञाननंदा ने रोमांचक टाईब्रेकर में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर को हराया।