April 18, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने 7वीं बार जीता बैलोन डिओर अवॉर्ड

स्पोर्ट्स जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। एक बार फिर अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने बैलोन डिओर अवॉर्ड अपने नाम किया है। फुटबॉलर लियोनेल मेसी को इसी साल स्पैनिश क्लब बार्सिलोना को छोड़ना पड़ा था, जिससे वह पिछले 15 साल से जुड़े थे।

सातवीं बार जीता बैलोन डिओर अवॉर्ड-

इससे पहले स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने साल 2009, 2010, 2011, 2012, 2015 और 2019 में बैलोन डिओर अवॉर्ड जीता था। इतनी बार ये अवॉर्ड आजतक किसी दूसरे खिलाड़ी ने नहीं जीता है। लियोनेल मेसी ने बैलोन डिओर अवॉर्ड रिकॉर्ड सातवीं बार अपने नाम किया है।

इन स्टार्स को छोड़ा पीछे-

स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और बायर्न म्यूनिख के स्टार रॉबर्ट लेवानडॉस्की को पीछे छोड़ते हुए यह अवार्ड जीता है। जिसके बाद लियोनल मेसी: 7, क्रिस्टियानो रोनाल्डो: 5, जोहान क्रायफ: 3, माइकल प्लातिनी: 3, मार्को वान बास्टन: 3, फ्रेंच बेकेनबाउर: 2, रोनाल्डो नाजारियो: 2, अल्फ्रेडो डी स्टेफनो: 2, केविन कीगन: 2 और कार्ल हेन्ज: 2 बार इस खिताब से नवाजे गए हैं।