अमेरिका के इस शहर में स्थापित हुआ पहला राम मंदिर, भारत से लाई गई मूर्तियां, राममय हुआ वातावरण

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। श्रीराम मंदिर में विराजमान हो गये हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह की धूम भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के तमाम देशों में दिखी।

राम नाम से भक्तिमय हुआ वातावरण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 21 जनवरी को उत्तरी अमेरिका के मैक्सिको के क्वेरेटारो शहर में भगवान श्रीराम के पहले मंदिर की स्थापना की गई है। रिपोर्ट्स में बताया कि मंदिर में भारत से मूर्तियां लाई गई। मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि-विधान के साथ अमेरिकी पुजारी ने की। इस अवसर पर मंदिर हॉल में मौजूद भारतीय प्रवासियों की ओर से राम भजन, रामधुन प्रस्तुत की गई। इससे पूरा वातावरण राममय हो गया।