उत्तराखंड में नहीं खेला जाएगा रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल, सामने आई यह वजह

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की क्रिकेट टीम रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहली बार पहुंची थी। ऐसे में उत्तराखंड के देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल होना है।

यहां होगा सेमीफाइनल

जो अब नहीं होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर राकेश कुमार ने देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का मुआयना किया। ऐसे में पिच की हालत देख मैच यहां करवाना ही असंभव हो गया। जिसका नतीजा यह हुआ कि सेमीफाइनल की मेजबानी उत्तराखंड के हाथ से निकलकर उत्तर प्रदेश के हाथ में चली गई। ऐसी संभावना है कि रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल अब लखनऊ के इकाना स्टेडियम या कानपुर के ग्रीन पार्क में खेला जाएगा। उत्तराखंड का अगला यानी सेमीफाइनल मैच कर्नाटक के साथ होना है।