March 22, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

पूरा देश वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की सलामती की मांग रहा दुआ, हालत नाजुक

 2,227 total views,  2 views today

हेलिकॉप्टर हादसे में एकमात्र जीवित बचे वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। उन्हें बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। पूरा देश उनकी जल्द सलामती की दुआं मांग रहा है। कैप्टन वरुण सिंह की हालत 72 घंटे बाद भी नाजुक बनी हुई है।

अस्पताल में भर्ती कैप्टन वरुण सिंह-

8 दिसंबर को हेलिकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सैन्यकर्मियों की मृत्यु हो गई थी। इसमें वरुण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।