अल्मोड़ा में नहीं है कल की छुट्टी, सामान्य रूप से संचालित रहेंगे स्कूल, फर्जी आदेश से रहें सावधान

अल्मोड़ा में 10 जुलाई 2026 को स्कूलों में अवकाश के संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पत्र फर्जी (Fake) है।

वायरल‌ हो रहा फर्जी आदेश

जिला प्रशासन, अल्मोड़ा ने स्पष्ट किया है कि 10 जुलाई को स्कूल बंद रखने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। अवकाश से संबंधित किसी भी आधिकारिक सूचना के लिए केवल प्रशासन के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें।

किया आग्रह

प्रशासन ने आम जनता से आग्रह किया है कि वे छुट्टी से जुड़ी किसी भी जानकारी की पुष्टि केवल आधिकारिक माध्यमों से ही करें।