हनुमान जी के इस भजन ने यूट्यूब पर बनाया नया रिकॉर्ड, यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत‌ का पहला वीडियो, जानें

आज के समय में सोशल मीडिया का काफी इस्तेमाल बढ़ गया है। जिसमें कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, इनमें फेसबुक, इन्स्टाग्राम, व्हाट्सएप, ट्वीटर और यूट्यूब आदि है। आज हम बात कर रहे हैं यूट्यूब की।

बनाया नया रिकॉर्ड

यूट्यूब पर एक भजन ने नया रिकॉर्ड बनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो 14 साल पुराना आध्यात्मिक वीडियो है। यूट्यूब पर 10 मई 2011 को अपलोड की गई श्री हनुमान चालीसा ने 14 साल में 5 अरब से ज्यादा व्यूज पा लिए है। इस भजन ने इतिहास रचते हुए 5 बिलियन व्यूज (500 करोड़) की उपलब्धि हासिल कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह उपलब्धि हासिल करने वाला यह भारत का पहला और अब तक का एकमात्र वीडियो बन गया है। इस वीडियो में दिवंगत गुलशन कुमार नजर आते हैं, जबकि इस गाने को हरिहरन ने अपनी आवाज दी है।