रामनगर (नैनीताल): उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। आसमान से बरसती आग ने अब इंसानों के साथ-साथ वन्यजीवों के अस्तित्व पर भी संकट खड़ा कर दिया है।
खिलाई जाएगी आइसक्रीम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और आसपास के क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँचने से बाघों की सेहत बिगड़ने लगी है। हाल ही में तराई पश्चिमी वन प्रभाग में एक बाघिन के गंभीर रूप से बीमार होने के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। जिस पर अब हीट वेव से बचाने के लिए कॉर्बेट के ढेला स्थित रेस्क्यू सेंटर में एक अनूठी पहल की जा रही है। यहाँ मौजूद 16 बाघों और 18 गुलदारों को विशेष ‘आइसक्रीम’ खिलाई जाएगी। इस आइसक्रीम को मीट, उबले मीट का रस, विटामिन पाउडर, इलेक्ट्रोल और जरूरी दवाइयों को मिलाकर फ्रिज में जमाया जाएगा। बताया कि इसे चाटने से वन्यजीवों को न केवल ठंडक मिलेगी, बल्कि उनके शरीर में पोषक तत्व और दवाइयाँ भी आसानी से पहुँच जाएँगी।
उत्तराखंड: कॉर्बेट के बाघों पर ‘हीट वेव’ का असर: डिहाइड्रेशन की शिकार हुई बाघिन, परोसी जाएगी अब यह ‘स्पेशल आइसक्रीम’