IPL 2026: गुजरात टाइटंस की बेंगलुरु पर शानदार जीत, RCB को 4 विकेट से हराया

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।

गुजरात ने दर्ज की जीत

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को 4 विकेट से हराया। बेंगलुरु की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 19.2 ओवर में 155 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने धमाकेदार शुरुआत की और 15.5 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन बनाकर मैच जीता। गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। गुजरात टाइटंस की जारी सीजन में पांचवीं जीत है, जबकि बेंगलुरु को तीसरी हार का सामना करना पड़ा है।

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।

आज का मुकाबला

आईपीएल 2026 में आज का मैच जबरदस्त फॉर्म में चल रही राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है। जहां राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल अंक तालिका में चौथे नंबर पर है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम सातवें स्थान पर है।