1,650 total views, 2 views today
बात है मिस्र के तट से थोड़ी दूर स्थित लाल सागर की जहाँ 15 अक्टूबर को समुद्र की लहरों का आनंद लेते हुए कुछ गोताखोरों को सताया रीफ के नीचे एक रहस्यमयी जीव दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर वायरल इसकी तस्वीरें देखने के बाद हर कोई हैरान है।
रहस्यमयी जीव को किसने देखा
जर्मनी के गोताखोर लुकास ओस्टरटैग ने सबसे पहले इस जीव को देखा और इसकी तस्वीरे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर किया। लुकास ने बताया कि एक चौकोर पाइप जैसी आकृति लाल सागर में तैर रही थी। गोताखोरों के समूह ने बताया कि उन्होंने पहले कभी ऐसा कोई जीव नहीं देखा था।
कैसा दिखता था वह जीव
विचित्र बात ये है कि ये जीव दशहरे के दिन पहली बार देखा गया है। गोताखोरों के मुताबिक उस रहस्यमयी जीव की न आंखें थी, न मुंह और न ही कान। लेकिन उसके शरीर में एक तरफ नुकीला सफेद रंग का अंग था जो छूने में रबर जैसा था और वह जीव पानी में तैर रहा था।
More Stories
अल्मोड़ा: 40 दिवसीय सद्भावना यात्रा को लेकर
ग्रीन हिल्स ट्रस्ट द्वारा क्रांति कुटीर में चर्चा का आयोजन किया गया
अल्मोड़ा : उत्तराखंड पुलिस/फायरमैन आरक्षी भर्ती प्रक्रिया में कुल 283 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग
अल्मोड़ा: सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांण्डे ने नगर में व्याप्त पेयजल समस्या को लेकर अधीक्षण अभियंता से की मुलाकात