थम नहीं रहे धमकी भरे मेल भेजने की घटनाएं, बोर्ड परीक्षा के बीच स्कूलों को भी मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षाबल अलर्ट

दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड में गुरुवार को स्कूलों, सचिवालय और पुलिस मुख्यालय और न्यायिक परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया।

धमकी भरे मेल मिलने से हड़कंप

इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी के तीन स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के बीच उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी के तीन स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के बीच उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। दिल्ली में पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह धमकी की पहली सूचना 8:11 बजे मिली। अभी पुलिस इस पर कार्रवाई कर ही रही थी कि 8:37 पर दो अन्य स्कूलों में बम होने की सूचना मिली। जिसके बाद से सुरक्षाबल अलर्ट मोड पर है। वहीं स्कूल प्रबंधन के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम और परीक्षा में हुए व्यवधान को लेकर सीबीएसई को एक विस्तृत रिपोर्ट भेजी जा रही है। इसके आधार पर बोर्ड यह तय करेगा कि प्रभावित परीक्षार्थियों के लिए क्या विशेष प्रविधान किए जा सकते हैं।