अल्मोड़ा एसएसजे परिसर में उपाध्यक्ष पद पर रोमांचक मुकाबला: बराबर मतों पर अटका अल्मोड़ा उपाध्यक्ष पद का चुनाव, परिसर प्रशासन करेगा अंतिम फैसला

​अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना (SSJ) विश्वविद्यालय परिसर में छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के दौरान उपाध्यक्ष पद के परिणाम को लेकर जमकर हंगामा हुआ।

हुई रीकाउंटिंग

जिसमें उपाध्यक्ष पद पर महज एक वोट के मामूली अंतर से चुनाव हारे प्रत्याशी ने चुनाव नतीजों पर सवाल उठाते हुए मतगणना स्थल पर विरोध दर्ज कराया और रीकाउंटिंग की मांग पर अड़ गए। हारने वाले प्रत्याशी का तर्क था कि एक वोट का अंतर बेहद कम और संवेदनशील है, इसलिए पारदर्शी प्रक्रिया के तहत एक-एक बैलेट पेपर की दोबारा निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। प्रत्याशी और उनके समर्थकों के भारी विरोध और हंगामे को देखते हुए चुनाव अधिकारियों ने स्थिति को संभाला और उपाध्यक्ष पद के मतों की दोबारा गिनती (रीकाउंटिंग) का फैसला लिया।

​रीकाउंटिंग में नतीजा

जानकारी के अनुसार, उपाध्यक्ष पद के लिए हुई मतों की दोबारा गिनती (रिकाउंटिंग) के बाद भी दोनों मुख्य प्रत्याशियों के खाते में बराबर-बराबर मत आए हैं। दोनों उम्मीदवारों को समान वोट मिलने के कारण चुनाव परिणाम टाई हो गया है। फिलहाल स्थिति को देखते हुए फैसला टल गया है और अब आगे का अंतिम निर्णय परिसर प्रशासन द्वारा लिया जाएगा।