March 28, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

आज का राशिफल, आइए जानें क्या है खास आज आपकी राशि में

आज 03 अप्रल 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों का मनोबल कम रहेगा। इसलिए जो भी उपलब्धि मिले उसपर बहुत अधिक सोच-विचार करने की बजाय तुरंत ही हासिल करने का प्रयास करें। कामकाज के प्रति लापरवाही करने से कमाई में कमी हो सकती है कोई मुश्किल हो तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें।

वृषभ (TAURUS) : आज का दिन आपके लिए शुभ है और आज वृषभ राशि के जातक कामकाज में उचित लाभ ना मिलने की वजह से निराश रहेंगे। कामकाज करने का मन नहीं करेगा। साझेदारी के व्यवसाय में धैर्य बनाए रखें और तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। दिखावे की प्रवृत्ति की वजह से फिजूलखर्ची संभव है।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों के व्यावसायिक कार्य आपकी योजना के मुताबिक पूरे होते जाएंगे। रास्ते में आ रही सभी मुश्किलों को दूर करने के लिए योजना बनाकर कार्य करेंगे। वित्तीय मामलों में दिन अच्छा रहेगा। लोगों पर पैसा निकालने के लिए दबाव बनाना आपके फंसे हुए पैसे को वापस दिलाने में मदद करेगा।

कर्क (CANCER) : पारिवारिक संपत्ति मिलने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। अटके हुए धन की प्राप्ति होने से कोष की स्थिति मजबूत होगी। भाइयों की मदद से व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। छात्रों की बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। शीघ्रता व भावुकता में कोई भी निर्णय लेने से बचें अन्यथा बाद में वही पश्चाताप का कारण बन सकता है।

सिंह (LEO) पिता के सहयोग से आर्थिक उन्नति होगी और समाज में आपकी नई पहचान बनेगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और रुका हुआ सरकारी कार्य भी मित्रों के सहयोग से संपन्न होंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए मददगार साबित हो सकती है, इससे आपका रिश्ता अधिक मजबूत भी होगा। राजनीतिक क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी और संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी।

कन्या (VIRGO) : सामाजिक कार्य करने से मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। बाहर के खान-पान पर नियंत्रण रखें अन्यथा पेट संबंधित शिकायत हो सकती है। वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा और यश में वृद्धि भी होगी।

तुला (LIBRA) : मित्रों के साथ कुछ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। बेहतर होगा किसी अजनबी पर भरोसा न करें। माता-पिता के अनुमति के बिना कोई काम न करें। इसके अलावा बेहतर होगा कि दिन घर में लोहे से बनी नयी चीजों को न लाएं। घर में परिवारवालों के साथ मिलकर छोटी-सी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

वृश्चिक (SCORPIO) : आपका दिन बेहतर रहेगा। दिन बिजनेसमैन के लिये भी फायदेमंद रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। इस राशि के लोग जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। इस राशि के लोग अपनी लाइफ में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे।

धनु (SAGITTARIUS) : व्यापार में रूका हुआ पैसा वापस आ सकता है। अगर आप जमीन खरीदने की सोच रहे हैं, तो दिन शुभ रहेगा। आपको किसी जरूरी काम में पिता का सहयोग मिल सकता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजना बना सकते हैं, यह योजना आगे चलकर फायदेमंद भी रहेगी।

​ मकर (CAPRICORN) : चन्द्रमा अष्टम व शनि इसी राशि में है। जॉब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। राशि स्वामी शनि का मकर में वक्री गोचर व गुरु का द्वितीय गोचर व्यवसाय में अचानक बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं।

कुम्भ (AQUARIUS) : राशि स्वामी शनि का द्वादश व चन्द्रमा का सप्तम गोचर व्यवसाय को विस्तार देंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है।शिक्षा में सफल रहेंगे। गुरु का आशीर्वाद लें। आर्थिक सुख मिल सकता है।

मीन (PISCES) : आज सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करेंगे। ऑफिस में सहयोगी से परेशान रहेंगे। बिजनेस में कोई अपना धोखा दे सकता है। परिवार में समय अच्छा बीतेगा। कोई नयी समस्या पैदा हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें