आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 03 अगस्त 2025 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन आपके लिए मिले जुले परिणामों वाला रहेगा। अगर कार्यक्षेत्र में लंबे समय से आपके जरूरी कार्य बीच में अटके थे, तो अब वे पूरे हो सकते हैं या गति पकड़ सकते हैं। आप कुछ अच्छे कार्य कर सकते हैं और शुभ स्थानों पर व्यय कर सकते हैं। इससे आपकी प्रसिद्धि में भी वृद्धि होगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। समाज में आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इसी के चलते आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और किसी उच्च अधिकारी की मदद से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। साथ ही, इससे धन लाभ के भी शुभ योग बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। सावधान रहना होगा और सोच-समझकर फैसले लेना बेहतर होगा। किसी बात को लेकर आप अकारण परेशान भी रह सकते हैं। व्यवसाय में भी सावधानी बरतनी होगी और जोखिम भरे कार्यों व निर्णयों से दूरी बनाकर रखें। परिवार में माता की सेहत पर विशेष ध्यान दें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपको पूरे दिन सुख-शांति का अनुभव होगा। मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है और कोर्ट में कोई मामला चल रहा है तो उसमें भी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि होगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन भाग्यशाली रहने वाला है, जिससे जरूरी कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है और कार्यक्षेत्र में भी कामकाज अच्छा चलेगा। अचानक कहीं से बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। इससे जोड़े गए पैसों में भी वृद्धि होगी। शाम के समय कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। दिन भाग्यशाली रहने वाला है, जिससे जरूरी कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है और कार्यक्षेत्र में भी कामकाज अच्छा चलेगा। चन्द्रमा चतुर्थ भाव में होने से आपको अचानक कहीं से बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। इससे जोड़े गए पैसों में भी वृद्धि होगी। शाम के समय कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्य करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है। साथ ही, सांसारिक सुख और साधनों में वृद्धि होगी। परिवार में भी सुख-शांति और समृद्धि आने के शुभ योग बन रहे हैं। धन लाभ होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आप कामकाज के सिलसिले में ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। इसी के चलते थोड़ा तनाव भी बना रहेगा। व्यापार के मामले में आपको धैर्य और संयम के साथ निर्णय लेने होंगे, अन्यथा नुकसान हो सकता है। किसी भी करीबी या प्रियजन व्यक्ति के साथ विवाद में उलझने से बचें। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा। अनावश्यक चीजों पर धन ज्यादा खर्च हो सकता है। ऐसे में सोच-समझकर फैसले लें। कामकाज के सिलसिले में दूर या पास की किसी यात्रा का प्लान बन सकता है। परिवार में जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी ।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। कारोबार के मामले में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही, संपत्ति और जमीन से जुड़े कार्यों में आपको अपनी कल्पना से भी ज्यादा लाभ प्राप्त हो सकता है। किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। दिन शुभ रहने वाला है। नौकरी करने वालों को लिए समय अनुकूल रहेगा। आपके लिए आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात और दोस्ती हो सकती है। व्यापार के मामले में समय का लाभ उठाना लाभकारी होगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। व्यापार के मामले में अगर लंबे समय से आपका धन कहीं अटका हुआ था तो वह अब वापस मिल सकता है। इससे जीवन में खुशियां आएंगी। साथ ही, आपको उत्तम संपत्ति की प्राप्ति भी हो सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।