आज 19 मई 2026 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। दिन आर्थिक रूप से काफी लाभदायक रहने वाला है। लंबे समय से जिन अवसरों का इंतजार किया जा रहा था, वे अब धीरे-धीरे सामने आने लगेंगे। आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। संपत्ति या वाहन खरीदने की इच्छा भी पूरी हो सकती है। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा और वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। हालांकि खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है, इसलिए धन संबंधी मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। धन लाभ होगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन भागदौड़ और व्यस्तता से भरा रह सकता है। कामकाज में लगातार सक्रियता बनी रहेगी और नए विचार मन में आते रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को छोटे लाभ को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि वही आगे चलकर बड़ा फायदा दे सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा और माता-पिता का आशीर्वाद आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा। धन लाभ होगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। पुरानी परेशानी दोबारा परेशान कर सकती है, जिससे मन में बेचैनी बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े बदलाव से बचना बेहतर रहेगा। परिवार के लोगों के साथ व्यवहार में संयम रखना जरूरी होगा, क्योंकि अहंकार या गुस्से की वजह से रिश्तों में तनाव आ सकता है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मन को प्रसन्न करेगी।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। धैर्य रखें। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। आज राहत भरा दिन साबित हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां धीरे-धीरे दूर होती नजर आएंगी। यदि किसी कर्ज या आर्थिक दबाव को लेकर चिंता बनी हुई थी, तो उसमें कमी आने के संकेत हैं। परिवार में किसी शुभ चर्चा या विवाह संबंधी बात से खुशी का माहौल बन सकता है। हालांकि साझेदारी से जुड़े कामों में आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसान पहुंचा सकता है।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन मिलाजुला रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे भविष्य को लेकर उत्साह बढ़ेगा। संपत्ति खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। हालांकि अपनी निजी बातों को हर किसी के सामने प्रकट करने से बचना चाहिए, क्योंकि कुछ लोग इसका गलत फायदा उठा सकते हैं। परिवार में बच्चों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान देना आवश्यक रहेगा। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। दिन नई योजनाओं और विचारों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ अलग और बेहतर करने की इच्छा प्रबल रहेगी। धन निवेश से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं। वाहन खरीदने की योजना आगे बढ़ सकती है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास मजबूत होगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रयास करना आवश्यक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आज भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। दिन राहत लेकर आ सकता है। स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा और मानसिक संतुलन बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ पुराने मतभेद दूर करने के लिए आपको पहल करनी पड़ सकती है। मानसिक दबाव से राहत पाने के लिए दिनचर्या में संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दिन प्रगति और सफलता लेकर आने वाला है। रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है और व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है। घर-परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। संपत्ति या वाहन खरीदने की दिशा में प्रयास सफल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दिन सुखद अनुभव लेकर आ सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी और पुरानी यादें ताजा होंगी। यदि किसी को धन उधार दिया था तो उसके वापस मिलने की संभावना है। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी या अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। दिन मेहनत और भागदौड़ से भरा रहेगा, लेकिन इसका परिणाम सकारात्मक मिल सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा और पुरानी परेशानी कम हो सकती है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है, इसलिए एकाग्रता बनाए रखना आवश्यक रहेगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। मन प्रसन्न रहेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। धन लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है और नौकरी करने वालों को भी राहत महसूस होगी। व्यापार में जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि कानूनी मामलों या पुराने विवादों में राहत मिलने की संभावना है। परिवार से जुड़ी कुछ बातें मन को संतोष देंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। विवाह के योग बन रहे हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। दिन भाग्य का साथ देने वाला साबित हो सकता है। व्यापार में लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में धार्मिक या मांगलिक आयोजन का वातावरण बन सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा, जिससे कई रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।