March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

आज का राशिफल, आइए जानें क्या है खास आज आपकी राशि में

आज 23 जून 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कुछ कामों में रुकावटें आ सकती हैं। मेहनत ज्यादा हो सकती है। जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर फैसला लें। किसी काम या बात में जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। यदि आप शादीशुदा हैं, तो अब आपके जीवन साथी को आज कोई अच्छा समाचार मिल सकता है, जिससे आपके घर में खुशी आएगी। कुछ लोगों को संतान संबंधी अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा। आज आप खुद को शांत रखने की कोशिश करेंगे और सफल भी होंगे। व्यवसायी आज अपने कार्यक्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रगति करेंगे। आपको अपने दोस्तों से लाभ मिल सकता है।

कर्क (CANCER) :  कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। बेहतर होगा आज किसी काम को लेकर जल्दबाजी न करें। अगर कोई बड़ा सामान खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले अपनी जेब जरूर देख लें। साथ ही माता-पिता से भी सलाह लें, मदद मिलेगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। अधिकारियों से सहयोग कम ही मिल पाएगा और आपको बिजनेस में सावधान रहना होगा। ऑफिस और बिजनेस में जो काम हाथ में लेंगे, उसमें सफलता की संभावना कम है।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा‌। खर्चों में तेजी रहेगी और आपके सुख में कमी आएगी। काम नहीं आता और दिन के मुकाबले थोड़ी कम रह सकती है।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन खास रहेगा। आज परिजनों का सहयोग मिलेगा। आमदनी निरंतर बढ़ती रहेगी, लेकिन साथ ही खर्चों में भी इजाफा होगा। आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती है। प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहने की गणेश जी सलाह देते हैं।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। पैसों के साथ एटीएम कार्ड भी जरूर रख लें, जरूरत पड़ सकती है। आज किसी दोस्त को अचानक से मिलकर सरप्राइज दे सकते हैं। उनके साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आज आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के काम में रुकावटें आ सकती है। बिजनेस करने वाले लोग सावधान रहें। कानूनी मामले उलझ सकते हैं। फालतू कामों में समय खराब होने के योग हैं।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज सेहत पर ध्यान देना बहुत जरूरी होगा। पैरों में दर्द समस्या का कारण बन सकता है। ऑफिस में दिन सामान्य रहेगा और पारिवारिक जीवन में आप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह अच्छे से करेंगे, जिससे परिवार के लोग आप को महत्व देंगे।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपके रुके हुए सभी काम बहुत जल्द पूर्ण होंगे। नौकरी में परिवर्तन के लिए यह सही समय नहीं है अतः यथा स्थिति को बनाए रखने का प्रयास करें।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज धर्म-कर्म के कामों में रुझान बढ़ेगा। आज बच्चों का ध्यान पढ़ाई में अधिक रहेगा। शाम को मित्रों के साथ कुछ समय बीता सकते हैं, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा।