आज 13 जून 2026 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। दिन एक से अधिक स्रोत से लाभ मिलने की वजह से आनंददायक रहेगा। आपको कामकाज से हटकर मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आप जीवनसाथी से हर मामले में सपोर्ट पाएंगे और आपका घरेलू काम भी सुचारू रूप से आपसी सहयोग से पूरा हो जाएगा। बस आपको मन पर संयम रखना होगा क्योंकि सुख साधनों की चाहत बढ जाने से आपके खर्च में वद्धि हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। व्यापारियों के लिए भी दिन लाभदायक रहेगा। आप करियर और पारिवारिक जीवन के बारे में कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। कल्पनाशीलता के साथ आपका साहस भी बढेगा। आप सामाजिक क्षेत्र में अपना सम्मान बना पाएंगे। जलक्रीड़ा और किसी मनोरंजक कार्यक्रम में भाग लेने का संयोग बन सकता है। आपके हाथों को पुण्य कार्य होगा। वरिष्ठ और अनुभवी लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। धन लाभ होगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। आज भावुकता से बचना होगा। आपका मन पारिवारिक विषयों से हटकर धर्म कर्म की ओर आकृष्ट हो सकता है। आपको कुछ ऐसा अनुभव मिल सकता है जो आपके लिए आनंददायक होगा। धार्मिक यात्रा का संयोग बन सकता है। कामकाज को आप बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम और सपोर्ट बना रहेगा। कारोबार के लिहाज से भी दिन लाभदायक रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। बेरोजगारों के लिए दिन अच्छा है। पैतृक पक्ष से आर्थिक लाभ भी हो सकता है। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आपको यात्रा और सुख साधनों पर धन खर्च करना होगा। पारिवारिक जीवन में आपको बच्चों के साथ वक्त बिताने का मौका मिल सकता है। कोई काम जो आप काफी समय से करना चाह रहे हैं उसे करने का भी आपको मौका मिलेगा। पिता और पैतृक पक्ष की धन संपत्ति का भी आपको लाभ और सुख मिल सकता है।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। राजनीतिक संपर्क का भी आपको फायदा मिलेगा। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी, किसी शुभ कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में अधिकारीवर्ग से अपेक्षित सहयोग मिलेगा और साथ ही आपको कुछ नया मौका एवं जिम्मेदारी मिल सकती है। आप कारोबार में अच्छी कमाई कर पाएंगे। साथ ही आपको दोस्तों और सहकर्मियों से भी सहयोग प्राप्त होगा। आप किसी सामाजिक अथवा धार्मिक संस्था से भी जुड़ सकते हैं। आपकी किसी पारिवारिक समस्या का भी समाधान होगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। दिन आर्थिक क्षेत्र में प्रगति का संकेत दे रहा है। किसी धार्मिक कार्यक्रम अथवा तीर्ययात्रा में भाग लेने का मौका मिल सकता है। आपको ज्ञान और बौद्धिक क्षमता का भी लाभ मिलेगा। कोई चाहत जो आपकी बहुत दिनों से अधूरी है वह पूरी हो सकती है। नौकरी करने वाले जातको को अपने अनुभव और व्यवहारकुशलता का फायदा मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन भाग्यशाली साबित हो सकता है। दिन भर प्रसन्नता की अनुभूति करेंगे। आपको कुछ ऐसा काम करने का मौका मिलेगा जिसके लिए आप काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। आपको कोई प्रसन्नतादयक खबर मिलेगी। आर्थिक लाभ का भी संयोग बनेगा। आप बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। किसी दूर रहने वाले सगे संबंधी से मिलने का भी संयोग बन सकता है। प्रेम संबंध में प्रेमी के साथ कहीं यात्रा का भी संयोग बन सकता है। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दिन नई साझेदारी के लिए अच्छा है। आपके संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। कोई काम जो आपका लंबे समय से अटक रहा था वह पूरा हो सकता है। आप अपने वैवाहिक जीवन में भी सुख और आनंद के पल बिता पाएंगे। किसी मनोरंजक स्थल की यात्रा का भी संयोग बनता दिख रहा है। आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति से भी मिल सकते हैं जिससे आपको भविष्य में इनके ज्ञान और मार्गदर्शन से फायदा मिलेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी समांजस्य बढेगा। परिवार और विशेष रूप से जीवनसाथी के सोपर्ट से आपको मानसिक शांति मिलेगी। किसी पारिवारिक मुद्दे में आपको अपनी राय भी देनी होगी जिसका लोग सम्मान करेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। विवाह के योग बन रहे हैं। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धन लाभ होगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। संतान की ओर से सहयोग और खुशखबरी मिलने के योग हैं। दिन लाभ का संयोग बना रहा है। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कारोबार में लाभ का भी अच्छा मौका बना है। कोई अप्रत्याशित लाभ की भी आप अपेक्षा कर सकते हैं। सुख साधनों मे वृद्धि का भी संयोग बना है। आप परिवार के साथ किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर होगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। व्यापारियों को नए अवसर मिल सकते हैं। धन भले भी आपका खर्च होगा लेकिन सुख साधनों में वृद्धि भी होगी। आपको किसी अप्रत्याशित स्रोत द्वारा भी कमाई का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी बुद्धि कुशलता का फायदा मिलेगा। दोस्तों से आपको सहयोग मिलेगा। आप तकनीकी अनुभव का भी फायदा उठा सकते हैं। वैवाहिक जीवन आपके आपके बीच प्रेम बढेगा। माता से भी स्नेह सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। वाहन पर खर्च हो सकता है।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। दिन आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा। किसी अच्छी खबर के मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कुछ नई जिम्मेदारी आ सकती है। पुण्य कार्यो में दान और सेवा कर सकते हैं। धर्म और दर्शन में आपकी रुचि बढेगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।