आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 16 अगस्त 2026 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है। करियर में अचानक अच्छी प्रगति होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन साथ ही कुछ विरोधी आपकी राह में अड़चन डालने की कोशिश कर सकते हैं। समझदारी और संयम से काम लेंगे तो हर स्थिति को आसानी से संभाल लेंगे। लंबे समय से चले आ रहे कर्ज को कम करने का मौका मिल सकता है। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। आज भाग्य का साथ मिलेगा और आपके प्रयासों में सफलता के संकेत नजर आएंगे। कारोबार में नई योजना शुरू करने के लिए दिन अच्छा है और आपका उत्साह भी बना रहेगा। जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज या उपहार रिश्ते में प्यार और मिठास बढ़ाएगा। धन लाभ होगा। नए अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज आप अपनी प्रतिभा और मेहनत से कुछ खास कर दिखा सकते हैं। नई ऊर्जा और उत्साह के कारण आपके काम को अलग पहचान मिल सकती है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, हालांकि काम का बढ़ता दबाव थोड़ी थकान दे सकता है। बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल करते समय सावधानी रखें। संतान के नौकरी के सिलसिले में दूर जाने की खबर मन को भावुक कर सकती है।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक सुकून देगा। पारिवारिक कारोबार में चल रही किसी पुरानी नाराजगी को दूर करने का मौका मिल सकता है। रिश्तों में फिर से अपनापन लौटेगा। यात्रा के योग हैं, लेकिन अपने सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। दूर रह रहे किसी परिजन से अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन शुभ रहने वाला है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यात्रा की योजना बना रहे हैं तो माता-पिता की सलाह जरूर लें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है और उस पर खर्च भी करना पड़ सकता है। हालांकि, रिश्ते में प्यार और समझदारी बनी रहेगी, जिससे आप परिस्थितियों को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे। परिवार में खुशियां आएंगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है।‌ आज आपकी रचनात्मकता खुलकर सामने आएगी। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी और भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई महत्वपूर्ण फैसला कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद में समाधान की उम्मीद नजर आ रही है। घूमने या यात्रा के दौरान कोई ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आगे आपके लिए उपयोगी साबित होगी। सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। धन लाभ होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। दिन भाग्य का साथ देने वाला रहेगा। आज आपको हर काम में धैर्य और संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी। मन की उलझनें थोड़ी परेशानी दे सकती हैं, लेकिन शांत रहकर निर्णय लेने पर परिस्थितियां आपके पक्ष में आ जाएंगी। नई जिम्मेदारी मिले तो उसे पूरी ईमानदारी से निभाएं। किसी से भी वादा करने से पहले अच्छी तरह सोच लें। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और पूजा-पाठ या किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। घर-परिवार में खुशियां बनी रहेगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज का दिन खुशियों और संतोष से भरा रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आर्थिक स्थिति में भी मजबूती देखने को मिल सकती है। हालांकि, पैसों के लेन-देन में सावधानी रखना जरूरी है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी सक्रियता से पहचान बढ़ेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है और रोजगार की तलाश में जुटे लोगों को अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि, कमाई के साथ खर्च का संतुलन बनाए रखना जरूरी है। परिवार के बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए बेहद उपयोगी रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ आज आपके प्रभाव, मान-सम्मान और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए प्रयास सफल होंगे और मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही रुकावटें दूर होने से आपको राहत महसूस होगी। माता जी की सेहत को लेकर सतर्क रहना बेहतर रहेगा। किसी के बहकावे में आकर बड़ा जोखिम लेने से बचें, वरना बाद में परेशानी हो सकती है। सरकारी लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज नई उम्मीदें और सकारात्मक परिणाम आपका इंतजार कर रहे हैं। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो शुरुआत में थोड़ी कठिन लगेगी, लेकिन आप धीरे-धीरे उसे अच्छी तरह संभाल लेंगे। संतान के साथ समय बिताने और कहीं घूमने का अवसर मिल सकता है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का भी मौका मिलेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आध्यात्मिक गतिविधियों और अच्छे कार्यों से जुड़कर सम्मान पाने वाला रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर पिताजी से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। मन में कुछ उलझनें बनी रह सकती हैं, लेकिन जीवनसाथी के साथ बातचीत करके पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकालने में सफल होंगे। अपने लिए नई चीजों की खरीदारी कर सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।