आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 17 सितंबर 2026 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज मन कुछ ज्यादा ही चंचल रह सकता है। भावनाओं में बहकर लिया गया कोई फैसला बाद में परेशानी खड़ी कर सकता है, इसलिए जरूरी है कि बड़े निर्णय लेते समय दिल के साथ दिमाग की भी सुनें। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में दिन सामान्य रहेगा, जबकि व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कारोबार में लाभ मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। घर-परिवार से जुड़े मामलों में आज थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। भूमि, मकान या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो कुछ अड़चन सामने आ सकती हैं। आपका और माता का स्वास्थ्य भी ध्यान मांग रहा है। मन में चिंता बनी रह सकती है, हालांकि व्यापार की स्थिति संभली हुई रहेगी। करियर में लाभ मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धन लाभ होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आपका साहस और पराक्रम आपको आगे बढ़ाएगा, लेकिन जरूरत से ज्यादा उत्साह भी नुकसान करा सकता है। किसी काम को साबित करने की जिद में अपनी क्षमता से अधिक दबाव न लें। नाक, कान या गले से जुड़ी परेशानी परेशान कर सकती है। अच्छी बात यह है कि प्रेम और संतान के मामले में दिन बेहद सकारात्मक रहेगा और व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज पैसों के मामले में थोड़ी सावधानी ही समझदारी है। लेनदेन और निवेश से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा, क्योंकि धन हानि की आशंका बन रही है। मुंह या दांत से जुड़ी परेशानी हो तो लापरवाही न करें और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लें। प्रेम और संतान के मामले में सुखद स्थिति बनेगी, वहीं व्यापार में भी लाभ मिल सकता है।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज मन में घबराहट और बेचैनी कुछ ज्यादा रह सकती है। छोटी-छोटी बातों का मानसिक दबाव न बनने दें और खुद को आराम देने का प्रयास करें। राहत की बात यह है कि प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में परिस्थितियां काफी अच्छी रहेंगी। व्यापार में भी शानदार परिणाम मिल सकते हैं और सरकारी क्षेत्र से जुड़े किसी काम में लाभ की संभावना है। धन‌ लाभ होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन कमाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज अनावश्यक खर्च आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं, इसलिए जरूरत और इच्छा के बीच फर्क समझकर ही पैसा खर्च करें। सिरदर्द और आंखों से जुड़ी परेशानी परेशान कर सकती है। मन में किसी अनजाने डर या मानसिक दबाव का असर भी दिखाई दे सकता है। हालांकि प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में धीरे-धीरे सुधार होगा और व्यापार भी अच्छी गति से आगे बढ़ेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में नया मोड़ आ सकता है। कमाई के नए रास्ते खुलेंगे और पुराने निवेश से भी फायदा मिलने की संभावना है। यात्रा थोड़ी थकाऊ या परेशान करने वाली हो सकती है, लेकिन इससे कोई महत्वपूर्ण लाभ भी मिल सकता है। प्रेम और संतान से जुड़े मामले सामान्य रहेंगे और व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आज कोर्ट-कचहरी या कानूनी विवाद से जुड़े मामलों में उलझन बनी रह सकती है। किसी मामले में तुरंत और स्पष्ट जीत मिलने की उम्मीद कम है, इसलिए धैर्य रखना जरूरी होगा। प्रेम, संतान और व्यापार के मामले में दिन मिला-जुला रहेगा। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। आज यात्रा करते समय विशेष सावधानी रखें, क्योंकि सफर से परेशानी या नुकसान की आशंका है। केवल भाग्य के भरोसे कोई महत्वपूर्ण काम शुरू करना उचित नहीं होगा। किसी स्थिति में मान-सम्मान को लेकर चिंता या अपमान का भय मन को परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, जबकि प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। आज परिस्थितियां आपके पक्ष में आसानी से आती हुई नजर नहीं आएंगी। इसलिए जोखिम उठाने के बजाय समझदारी से कदम बढ़ाना ही बेहतर होगा। किसी भी बड़े निवेश, विवाद या जल्दबाजी वाले फैसले से दूरी रखें। प्रेम और संतान का साथ आपको मानसिक राहत देगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, इसलिए उनकी सेहत को नजरअंदाज न करें। प्रेम और संतान से जुड़े मामले संतोषजनक रहेंगे। व्यापार में भी स्थिति अच्छी रह सकती है, लेकिन नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कुछ नुकसान या परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य रखें। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज का दिन थोड़ा परेशान करने वाला रह सकता है। स्वास्थ्य के साथ-साथ प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में भी उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है। मन को शांत रखना और छोटी बातों को जरूरत से ज्यादा गंभीर न बनाना ही बेहतर होगा। व्यापार की स्थिति फिलहाल सामान्य बनी रहेगी। कार्यस्थल पर लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा।