टोक़्यो ओलंपिक: आज भारत की लवलीना बोरगोहेन और भारतीय महिला हॉकी टीम पर होंगी निगाहें, देखें मैच का शेड्यूल

टोक़्यो ओलंपिक में भारत का भी बेहतर प्रदर्शन हो रहा है।  जिसमें भारत ने अभी तक 2 मेडल जीत लिए है। वही आज भारत के लिए बेहद खास दिन है। आज टोक़्यो ओलंपिक में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम का अर्जेंटीना के खिलाफ मैच होगा। वहीं दूसरी तरफ आज भारतीय महिला मुक्केबाज खिलाड़ी लवलीना बोरगोहेन तुर्की की मौजूदा विश्व चैंपियन बुसेनाज सुरमेनेली के खिलाफ मैच खेलेंगी।

देखें मैच का शेड्यूल-

भारतीय महिला हॉकी टीम का मैच-

आज टोक्यो ओलंपिक में भारत का अंतिम मुकाबला हॉकी का है।  यह मुकाबला आज शाम 3:30 बजे शुरू होगा।

मुक़्केबाजी का मैच-

भारतीय महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन वूमेंस 69 किग्रा की सेमीफाइनल में हिस्सा लेंगी। यह मुकाबला आज सुबह 11 बजे शुरू होगा