March 20, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

जनपद नैनीताल के विभिन्न स्थानों में फंसे यात्री एवं पर्यटक इन स्थानों से जा सकते है अपने घर

 3,651 total views,  6 views today


जनपद नैनीताल के विभिन्न स्थानों में फंसे यात्री एवं पर्यटक निम्न स्थानों से अपने गंतव्य को जा सकते हैं-

1- नैनीताल में फंसे एवं रुके हुए यात्री कालाढूंगी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकते हैं।
2- भवाली में फंसे हुये पर्यटक/यात्री भीमताल से होते हुए बाया हल्द्वानी से अपने गंतव्य को जा सकते हैं
3- गेठिया में फंसे हुए यात्री/ पर्यटक बाया  भवाली होते हुए   भीमताल से हल्द्वानी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकते हैं।

जनपद नैनीताल में वर्तमान समय पूर्णरूप से बाधित मार्ग-

1- नैनीताल से हल्द्वानी मार्ग मड-हाउस ज्योलीकोट के पास मुख्य मार्ग बहे जाने से यातायात पूर्ण रूप से बाधित है।
2-रामनगर से गार्जिया-अल्मोड़ा मार्ग धनगढ़ी रामनगर नाले में पानी के उफान के कारण बंद है।
3- भवाली से अल्मोड़ा मार्ग खैरना के पास मलवा आने से बंद है।
4- हल्द्वानी से चोरगलिया, सितारगंज मार्ग गौला पुल की एप्रेचिंग साइड का बडा हिस्सा गोला में बहने से अवरूद्ध है।
5- काठगोदाम से चोरगलिया, सितारगंज मार्ग शेरनाला में पानी के तेज बहाव के कारण अवरूद्ध है।
6- भीमताल से पदमपुरी मार्ग विनायक के पास मलवा आने से अवरूद्ध है।
7-  नैनीताल रूसी बाईपास के पास मलवा आने से रूसी बाईपास सुखाताल की और मार्ग बंद है।
8- खैरना से बेतालघाट मार्ग अवरूद्व है।

You may have missed