उत्तराखंड काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिया इस्तीफा…उत्तराखंड टॉप टेन(15 मार्च)

Ten

◆ उत्तराखण्ड में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर भाजपा में मंथन जारी, कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक दिल्ली बुलाया गए।

◆ कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर ‘‘द कश्मीर फाइल्स’’ फिल्म को उत्तराखण्ड में टैक्स फ्री कर दिया गया है।

◆ सेना ने पूर्व प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत की स्मृति में नई दिल्ली के युनाईटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया में उत्कृष्टता पीठ स्थापित की है।

◆ होली के त्याहार को देखते हुए नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थाें की बिक्री पर रोक लगाने के लिए चिकित्सा और खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

◆ छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी धमाके में सड़क निर्माण की सुरक्षा में लगे आईटीबीपी जवान देवप्रयाग के राजेन्द्र सिंह ग्राम कोटी शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा।

◆ उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना के 29 नए मरीज मिले और 53 ठीक हुए।

◆ राज्यस्तरीय दल की मान्यता गंवा चुकी यूकेडी से चुनाव चिह्न ‘कुर्सी’ भी छिन गया। इस विधानसभा चुनाव में यूकेडी को महज एक फीसदी वोट मिले और एक भी सीट नहीं मिली।

◆ देहरादून स्थित घर में खड़े एक शिक्षक के स्कूटर का 600 किमी दूर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में चालान कट गया। चालान का मैसेज मिलने के बाद से शिक्षक हैरान है। उनका कहना है कि उनका स्कूटर आज तक कश्मीर नहीं गया।

◆ उत्तराखंड काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा प्रदेश में हुये विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए आज मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

◆ आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बागेश्वर के कुली-बेगार आंदोलन के सेनानियों के आजादी में योगदान पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने ब्रितानी हुकूमत के विरुद्ध क्रांतिवीरों ने जो क्रांति छेड़ी थी, उससे युवा पीढ़ी को रू-ब-रू कराया।