UKSSSC: उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती की नई ‘प्रोविजनल मेरिट लिस्ट’ जारी, दो और उम्मीदवारों का हुआ चयन

उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पुलिस आरक्षी (जनपदीय पुलिस/PAC/IRB) भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। आयोग ने राज्य आंदोलनकारी श्रेणी के अंतर्गत ‘होल्ड’ पर रखे गए दो उम्मीदवारों की संस्तुति विभाग को भेजने के लिए अंतिम मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।

इतने पदों पर भर्ती

​जिस पर आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस विभाग में कुल 2000 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए अक्टूबर 2024 में विज्ञापन जारी किया गया था। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 03 अगस्त, 2025 को आयोजित की गई थी। पूर्व में कई चरणों की मेरिट लिस्ट और अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी।
​ताजा अपडेट के अनुसार, राज्य आंदोलनकारी कोटे के तहत जिन उम्मीदवारों के परिणाम किन्हीं कारणों से रोके (HOLD) गए थे, उनमें से 02 अभ्यर्थियों ने विज्ञापन की अंतिम तिथि से पूर्व के वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर दिए हैं। इसके आधार पर अब उनका चयन सुनिश्चित करते हुए उनकी सूची जारी कर दी गई है।

​इन दो उम्मीदवारों की हुई संस्तुति

​आयोग द्वारा जारी सूची में निम्नलिखित अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं।
• ​अनदीप सिंह रावत: लिखित परीक्षा में 48.50 और शारीरिक दक्षता में 82.00 अंक (कुल 130.50)।
• ​परमवीर सिंह रावत: लिखित परीक्षा में 45.50 और शारीरिक दक्षता में 84.00 अंक (कुल 129.50)।

देखें वेबसाइट

​आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह चयन सूची पूर्णतः औपबंधिक (Provisional) है। संबंधित अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर अपना विवरण देख सकते हैं। आयोग के सचिव ने बताया कि इन चयनित अभ्यर्थियों की संस्तुति अब जल्द ही नियोक्ता विभाग को भेज दी जाएगी।