उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में वन विभाग में तीन आईएफएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। इस संबंध में आदेश भी जारी किए गए हैं।
इन्हें मिला प्रमोशन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में तीन आईएफएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। जिसमें इन अधिकारियों को मुख्य वन संरक्षक से एपीसीसीएफ पद पर प्रमोशन दिया गया है। प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में 1999 बैच के आईएफएस अधिकारी नरेश कुमार, निशांत वर्मा और सुरेंद्र मेहरा का नाम शामिल हैं। शासन में उपसचिव सत्य प्रकाश सिंह द्वारा यह आदेश जारी किए गए हैं।
देखें आदेश
