उत्तराखंड: भव्य होगा 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन, होगा लाइव प्रसारण, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन 28 जनवरी से विधिवत रूप से होने‌ वाला है। इन खेलो‌ का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे।

कल होगा उद्घाटन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 38वें राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत 26 जनवरी से हल्द्वानी में ट्राइथलान के साथ शुरू हो गई है। वहीं कल 28 जनवरी से शुरू होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन कार्यक्रम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियां भी हो रहीं हैं। जिसमें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 

दिए यह निर्देश

इस संबंध मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में ब्लॉक और जिला स्तर पर एलईडी पर प्रसारण के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों के शुभारंभ पर जन सहभागिता से प्रदेशभर में दीपोत्सव कार्यक्रम भी आयोजित किया जाए।