उत्तराखंड: इस खास उद्देश्य के साथ संचालित होगा 15 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण, युवाओं को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में 15 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण संचालित किया जाएगा।

प्रशिक्षण का होगा आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस क्रम में राज्य में संचालित गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट और इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट देहरादून के छात्र-छात्राओं के लिए परिषद व टीएचएससी (टूरिज्म एंड हास्पिटेलिटी स्किल काउंसिल) 15 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण संचालित करेंगे। बताया कि इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनके प्लेसमेंट की प्रक्रिया में कुशल बनाना है। बताया कि बीपीएल श्रेणी के अभ्यर्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। सामान्य अभ्यर्थियों से 50:50 में शुल्क लिया जाएगा। यह कार्यक्रम गढ़वाल व कुमाऊं दोनों अंचलों में संचालित किए जाएंगे।