उत्तराखंड: उत्तराखंड प्रीमियर लीग में दिखेगा क्रिकेट और फिटनेस का संगम, फिटनेस आइकन शेरू आंगरीश बनें मसूरी सुपर किंग्स के नए ब्रांड एंबेसडर

उत्तराखंड: उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) के आगामी सीजन से पहले ‘मसूरी सुपर किंग्स’ ने एशिया के प्रमुख फिटनेस व बॉडीबिल्डिंग प्लेटफॉर्म ‘शेरू क्लासिक’ के संस्थापक शेरू आंगरीश को अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मसूरी सुपर किंग्स के मालिक अरुण कुमार और विकास रावत ने स्पष्ट किया कि टीम का ध्यान केवल मैच जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे जमीनी स्तर पर राज्य के युवाओं को अवसर प्रदान करना चाहते हैं। स्पोर्ट्स मार्केटिंग और फिटनेस जगत में शेरू आंगरीश की मजबूत उपस्थिति से फ्रेंचाइजी को ब्रांड वैल्यू और फैन कनेक्ट के मामले में बड़ी बढ़त मिलने की उम्मीद है। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य मैदान पर शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ उत्तराखंड के युवाओं में फिटनेस संस्कृति को बढ़ावा देना और स्थानीय खेल प्रतिभाओं को निखारना है।