उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में उमड़ रहा आस्था का सैलाब: बना नया रिकॉर्ड, इतने लाख श्रद्धालु पंहुचे दर्शन को

उत्तराखंड: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। चारधाम यात्रा का आगाज अप्रैल माह से हुआ था। जो जारी है। वहीं चारों धामों में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ रहा है।

श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। यात्रा शुरू होने के महज 55 दिनों में 31 लाख 5 हजार 553 श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक केदारनाथ में 11 लाख 5 हजार 676 लोगों ने दर्शन किए। बद्रीनाथ में यह संख्या 9 लाख 8 हजार 619 रही। गंगोत्री धाम में 5 लाख 28 हजार 406 और यमुनोत्री में 5 लाख 7 हजार 421 श्रद्धालु पहुंचे। यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल 2026 को हुई थी और तब से श्रद्धालुओं का सिलसिला लगातार जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 2025 में पूरे सीजन में करीब 51 लाख लोगों ने चारधाम के दर्शन किए थे। इस बार 55 दिन में ही 31 लाख से ज्यादा यात्री पहुंच चुके हैं। अगर यही रफ्तार रही तो इस साल का आंकड़ा पिछला रिकॉर्ड तोड़ सकता है।