उत्तराखंड: उपलब्धि: उद्यमी और प्रसिद्ध समाजसेवी राजीव अग्रवाल हुए सम्मानित, संघसरचालक डॉ. मोहन भागवत ने इस योगदान के लिए दिया विशिष्ट पुरस्कार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उद्यमी और प्रसिद्ध समाजसेवी राजीव अग्रवाल को सम्मान दिया गया है।

किया गया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राजधानी देहरादून में अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन समारोह आयोजित किया गया। जिसमे राजीव अग्रवाल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के हाथों सामाजिक सेवा में उत्तम योगदान के लिए विशिष्ट पुरस्कार दिया गया।

जीवन के दिव्य क्षणों में से एक सम्मान बताया

इस मौके पर राजीव अग्रवाल ने कहा कि परम श्रद्धेय संघसरचालक डॉ. मोहन भागवत जी के करकमलों से प्राप्त यह सम्मान, मेरे जीवन के उन दिव्य क्षणों में से एक बन गया है, जो सदा के लिए स्मृति-पटल पर अमिट रहेगा। यह वह पल था, जब हृदय गर्व से भर उठा और आत्मा में एक नई ऊर्जा, एक नई दिशा व एक नई प्रेरणा जगी। यह केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि उस ऋषि-परंपरा की प्रतिध्वनि थी, जिसने जीवन को साधना, सेवा, राष्ट्रभक्ति और उद्देश्य का पथ दिखाया।