उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आयुष्मान डिजिटल मिशन के तहत आभा आईडी से मरीजों का स्वास्थ्य रिकॉर्ड लिंकेज में उत्तराखंड राज्य ने उपलब्धि दर्ज की है।
इतने स्वास्थ्य रिकॉर्ड आभा आईडी से लिंक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें उत्तराखंड राज्य इसमें देश में दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश है। वहीं आभा आईडी, अस्पतालों व चिकित्सकों का पंजीकरण, आभा आधारित ऑनलाइन ओपीडी पंजीकरण की श्रेणियों में उत्तराखंड को पांच चरण पूरे करने में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश में अब तक 74 लाख से अधिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड आभा आईडी से लिंक हुए हैं।
मरीजों को नहीं लगानी पड़ रही लंबी लाइनें
रिपोर्ट्स के मुताबिक आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 6,72,796 मरीजों ने अपना ओपीडी पंजीकरण कराया है। यह सुविधा एम्स ऋषिकेश, राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून, श्रीनगर, अल्मोड़ा, जिला चिकित्सालय कोरोनेशन, पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा व उप जिला चिकित्सालय रूड़की में संचालित हो रही है।