उत्तराखंड: युवती ने व्हाट्सअप वीडियो कॉल के बाद लगाई युवक को हज़ारों की चपत, ज़ानें पूरा मामला

यहां एक युवती ने पहले फेसबुक पर युवक के साथ दोस्ती की ।  और  इसके बाद युवती ने वीडियो कॉल के माध्यम से युवक को अश्लील वीडियो दिखाई और फिर उसे रिकॉर्ड कर दिया ।

ज़ानें पूरा मामला

मामला देहरादून का है । जानकारी के अनुसार युवक ने पुलिस को बताया कि 13 मार्च को मनीषा राय नाम की युवती ने युवक को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी । युवक ने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार की और इसके बाद युवती ने उससे उसका व्हाट्सअप न० मांग लिया । और युवती ने व्हाट्सअप वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो क्लिप चला दी । और इस् सबकी वीडियो की उसने रिकॉर्डिंग कर सारी चैट डिलीट कर दी ।

76,500 रूपये की चपत

युवक को इस बात का तब पता चला जब युवती ने उसकी ये वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी । और युवती के साथ और दो  युवकों ने मिलकर युवक को ब्लैकमैल करना शुरू कर दिया । और ऐसा करके तीनों अभियुक्तों ने युवक ने 76,500 रूपये की चपत लगा दी । इसके बाद जब तीनो ने और पैसों की मांग की तो पीड़ित ने शिकायत  दर्ज करा दी ।

तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फिलहाल पुलिस मामले में जुट गयी है ।   नेहरू कालोनी थाना पुलिस के इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि आरोपित विजय प्रकाश, राहुल शर्मा व मनीषा राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।