उत्तराखंड: स्टाफ नर्स पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे सीएम धामी, इस दिन खत्म होगा इंतजार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में स्टाफ नर्स पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

सीएम सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार 24 दिसंबर को चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इसके अलावा शासन ने इनमें से उन आठ अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र फिलहाल रोक दिए हैं, जिनके दस्तावेजों को लेकर शिकायतें आई हैं। दस्तावेजों की विस्तृत जांच के बाद सही पाए जाने पर नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। दरअसल छह दिसंबर 2022 को चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भर्ती का प्रस्ताव सौंपा गया। चयन बोर्ड ने इसी वर्ष सितंबर में परिणाम घोषित कर दिए थे। इसके बाद विभिन्न कारणों से चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं हो पाई थी। अब जल्द यह इंतजार खत्म होगा।