उत्तराखंड: युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आज शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को एक दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल की घोषणा की गई है।
हड़ताल की घोषणा
इस हड़ताल का असर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक सहित देशभर की बैंकिंग सेवाओं पर देखने को मिलेगा। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक (किमसार शाखा, पौड़ी) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, हड़ताल के कारण शाखाओं में नकदी जमा व निकासी, चेक क्लियरेंस और पासबुक प्रिंटिंग जैसी भौतिक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित व बाधित रह सकती हैं।
दी यह सलाह
बैंक प्रबंधन ने ग्राहकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताते हुए अपनी अति-आवश्यक वित्तीय योजनाएं समय रहते पूरी करने की सलाह दी है। साथ ही, हड़ताल के दौरान वित्तीय आवश्यकताओं के लिए डिजिटल बैंकिंग माध्यमों का उपयोग करने का सुझाव दिया है।