उत्तराखंड: कांग्रेस में बड़ी हलचल, कांग्रेस के 10 विधायक आज कर सकते हैं बैठक, पढ़िए पूरी खबर


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ी हलचल मची हुई है। यहां प्रदेश नेतृत्व में हुए फेरबदल से कांग्रेस के कई बड़े नेता नाराज हैं।

कांग्रेस में आपस में नाराजगी-

उत्तराखंड में रविवार को कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष के नाम की घोषणा की थी। जिसमें बीजेपी सरकारमें कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। वही रानीखेत विधानसभा से चुनाव हारने वाले करण माहरा को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई।

5 विधायक कुमाऊं और 3 गढ़वाल के हो सकते हैं शामिल-

जिसके बाद से सियासी हलचल मची हुई है। जिसमें यह खबर सामने आई है कि कांग्रेस के 10 विधायक आज देहरादून में गोपनीय बैठक करेंगे। इनमें 5 विधायक कुमाऊं और 3 गढ़वाल के बताए जा रहे हैं। बैठक में विधायक हरीश धामी, मनोज तिवारी, मदन बिष्ट, मयूख महर, खुशाल सिंह अधिकारी, ममता राकेश, विक्रम नेगी, राजेंद्र भंडारी शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस द्वारा उपेक्षा से नाराज कुछ विधायकों के जल्द ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की सुगबुगाहट है।