यहां प्रवेश उत्सव जागरुकता रैली में शामिल छात्र को बाइक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को नगर से दबोच लिया है। घायल छात्र का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया।
जानें पूरा मामला
लोहाघाट प्राथमिक विद्यालय लोहाघाट में नव प्रवेश उत्सव जागरुकता रैली के दौरान एक बाइक सवार ने छात्र को टक्कर मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को नगर से दबोच लिया है। घायल छात्र का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया। मंगलवार को शिक्षक पुष्कर नाथ गोस्वामी ने बताया कि स्कूल में नव प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के तहत जागरुकता रैली निकाली जा रही थी। इसी दौरान रैली में शामिल विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ने वाले छात्र को धीरज कुमार पुत्र मनोज कुमार को राजकीय पॉलीटेक्निक के पास तेज बाइक सवार ने टक्कर मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घायल छात्र को अन्य शिक्षकों की सहायता से उपजिला चिकित्सालय लाया गया। जहां छात्र का प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया।
छात्र के परिजनों ने बाइक सवार के खिलाफ दी तहरीर
छात्र के परिजनों ने लोहाघाट थाने में बाइक सवार खिलाफ तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने सीबीजेड बाइक नंबर यूपी 20एए 5662 और बाइक चालक अफजाल को लोहाघाट थाने ले आई।