उत्तराखंड: भाजपा ने नई कार्यकारिणी और सदस्यों की घोषणा की, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति से सूची जारी

उत्तराखंड: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी की सहमति के उपरांत, पार्टी द्वारा प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों, विशेष आमंत्रित सदस्यों तथा स्थायी आमंत्रित (पदेन) सदस्यों की आधिकारिक सूची की घोषणा कर दी गई है।

लिस्ट जारी

यह सूची दिनांक 09.08.2026 को जारी की गई है, जिसके तहत विभिन्न संगठनात्मक जिलों से पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
• ​घोषणाककर्ता: कुंदन परिहार (प्रदेश महामंत्री, भाजपा, उत्तराखंड)।
• ​कार्यालय का पता: 39/29/3, बलवीर रोड, देहरादून – 248001।


​शामिल प्रमुख श्रेणियां

इस सूची में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रानीखेत, अल्मोड़ा, चम्पावत, काशीपुर और ऊधम सिंह नगर आदि संगठनात्मक जिलों से कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को स्थान मिला है।‌ पार्टी की मजबूती और मार्गदर्शन के लिए विभिन्न जिलों से विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इस सूची में प्रदेश के वरिष्ठ नेता, सांसद एवं प्रमुख पदाधिकारी शामिल किए गए हैं।