उत्तराखंड: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा में 25वें वर्ष में प्रवेश करने के अवसर पर देशभर में विशेष अभियान चलाने जा रही है।
चलेगा यह अभियान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर पर यह अभियान पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होगा। वहीं उत्तराखंड में इसकी शुरुआत एक दिन पहले यानी 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन से ही हो जाएगी। बताया कि प्रदेश में यह ‘सेवा संकल्प अभियान’ 16 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत पीएम मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री रहने तक के 25 वर्षों के सेवा कार्यों और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।
अभियान में शामिल होंगे यह प्रमुख कार्यक्रम
इस सेवा अभियान के दौरान कुल 13 विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
• ’आशीर्वाद का दीया’
• 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत
• नमो सेवा गाथा
• आंगन का उत्सव
• कहानी बदलाव की
• विकसित भारत संकल्प यात्रा
• सेवा ज्योति यात्रा
• सेवा मेरा योगदान
• सेवा सेतु अभियान
• रंगोली राष्ट्र
• राष्ट्रीय इन्नोवेशन चैलेंज