उत्तराखंड ब्रेकिंग: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने थामा भाजपा का दामन, यहां से लड़ सकते हैं चुनाव

उत्तराखंड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। किशोर उपाध्याय अब से थोड़ी देर पहले देहरादून में भाजपा में शामिल हो गये है। जिसके बाद माना जा रहा है कि, भाजपा नेतृत्व उन्हें टिहरी से उत्तराखंड विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ा सकता है।

कही यह बात-

किशोर उपाध्याय ने बीजेपी में शामिल होने पर कहा कि उत्तराखंड की रक्षा, देश की रक्षा तभी संभव है, जब उत्तराखंड खुशहाल रहेगा, सुखी रहेगा। उस भावना को लेकर लंबे समय से मेरी चर्चा हुई वनाधिकारों को लेकर। मुझे विश्वास है कि मेरी भावनाओं को संरक्षण इन साथियों से और प्रधानमंत्री मोदी जी से मिलेगा।