उत्तराखंड: देवाल के कोटेडा गांव में पहली बार पहुंची बस, ग्रामीणों ने मनाया जश्न, बांटी मिठाई


उत्तराखंड: देवाल (चमोली): उत्तराखंड के चमोली में विकासखंड के कोटेडा गांव के इतिहास में सोमवार का दिन एक बड़ी सौगात लेकर आया। यहां लंबे समय के इंतजार के बाद गांव में पहली बार उत्तराखंड परिवहन की बड़ी बस पहुंची।

2.59 करोड़ की लागत से बनी सड़क, 700 की आबादी को मिलेगा लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रामीणों ने इस ऐतिहासिक पल का स्वागत ढोल-नगाड़ों, पूजा-अर्चना और मिठाई बांटकर किया। ग्रामीण लंबे समय से बोरागाड-चौड-कोटेडा मोटर मार्ग के निर्माण और उस पर बड़े वाहनों के संचालन का इंतजार कर रहे थे। सोमवार को जैसे ही इस मार्ग पर बस सेवा का ट्रायल शुरू हुआ, क्षेत्रवासी दौड़ते हुए मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई (PMGSY) के अधिकारियों, बस चालक और परिचालक को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका जोरदार अभिनंदन किया।