December 7, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने राहुल गांधी को लेकर दिया विवादित बयान, जानें पूरा मामला

रुद्रपुर: राजकीय संप्रेक्षण गृह की नवनिर्मित बिल्डिंग का लोकार्पण करने आईं महिला सशक्तीकरण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर एक तीखा बयान दिया है। रेखा आर्य ने कहा कि ‘राहुल मंदबुद्धि हैं, उनको सुनने व देखने की अब किसी में लालसा नहीं है।’

राहुल गांधी अब कहीं चले जाएं, उनको कोई गंभीरता से नहीं लेता

रेखा आर्य ने कहा कि राहुल गांधी अब कहीं चले जाएं, उनको कोई गंभीरता से नहीं लेता। उनको मंदबुद्धि और पप्पू की संज्ञा दी जाती है। यह आज भी उन पर लागू होती है। कैबिनेट मंत्री का यह विवादित बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर और समाचार पत्रों में सुर्खियां बटोर रहा है। साथ ही इस बयान से सियासी पारा और चढ़ गया है।

error: Content is protected !!