उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का 10 मई से आगाज हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम दर्शन को पंहुच रहें हैं।
चारधाम यात्रा 2024:
चारधाम यात्रा में आने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अनिवार्य है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारधाम यात्रा में बिना पंजीकरण के अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बिना रजिस्ट्रेशन, बिना बुकिंग न आएं और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।