उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए सोमवार को विस्तृत एडवाइजरी जारी की है।
देखें वेबसाइट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें पंजीकरण, टोकन सिस्टम और स्वास्थ्य संबंधी कड़े निर्देश दिए गए हैं। जिसमें यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य है, जो आधार प्रमाणीकरण पर आधारित होगा। पंजीकरण के भौतिक सत्यापन के बाद श्रद्धालुओं को जानकीचट्टी, सोनप्रयाग और बदरीनाथ जैसे केंद्रों से तत्काल दर्शन टोकन मिल जाएगा। यात्री registrationandtouristcare.uk.gov.in या ‘Tourist Care Uttarakhand’ ऐप पर पंजीकरण कर सकते हैं।
स्वास्थ्य निर्देश जारी
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में प्रतिकूल मौसम को देखते हुए विभाग ने सलाह दी है।
• यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच जरूर कराएं और कम से कम 7 दिन का यात्रा प्लान बनाएं।
• प्रतिदिन ब्रीदिंग एक्सरसाइज और पैदल चलने का अभ्यास करें।
• 55 वर्ष से अधिक आयु के लोग और हृदय या मधुमेह के रोगी विशेष सावधानी बरतें।
• साथ में गर्म कपड़े, रेनकोट और जरूरी दवाइयां अवश्य रखें।
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा एडवाइजरी: पंजीकरण से लेकर स्वास्थ्य तक, श्रद्धालुओं के लिए यह जरूरी गाइडलाइन जारी