JEE Main Result: हल्द्वानी के गुरआशीष सिंह चड्ढा ने हासिल की इतनी रैंक, बने उत्तराखंड टॉपर





हल्द्वानी: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE-Main आयोजित की गई। जिसमें हल्द्वानी के होनहार छात्र गुरआशीष सिंह चड्ढा ने उत्तराखंड में टाॅप किया है।


राष्ट्रीय स्तर पर 112वीं रैंक


मिली जानकारी के अनुसार गुरआशीष ने 99.99 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर उत्तराखंड में शीर्ष स्थान हासिल किया है। राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें 112वीं रैंक प्राप्त हुई है। आरम द ग्लोबल स्कूल, हल्द्वानी के छात्र गुरआशीष ने अपने पहले ही प्रयास में यह मुकाम हासिल किया है। गुरआशीष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता गुरप्रीत सिंह चड्ढा, माता हरप्रीत कौर चड्ढा और बड़ी बहन गुनताशा को दिया है।‌ अब उनका पूरा ध्यान JEE-Advanced पर है, जिसके लिए वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनका सपना IIT दिल्ली, बॉम्बे या मद्रास जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना है।