उत्तराखंड: चारधाम यात्रा: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के खुले कपाट, माँ गंगे के जयकारो से गूंज उठा धाम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा आज से शुरू होने वाली है। जिसका भव्य आगाज आज से हो गया है।

चारधाम यात्रा आज से शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। आज बुधवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट के अभिजीत मुहूर्त पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले गए। कपाटोद्धघाटन मौके पर समूचा गंगोत्री धाम माँ गंगे के जयकारो से गूंज उठा। वहीं कपाटोद्धघाटन मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर माँ गंगा के दर्शन किए।

यमनोत्री धाम के खुले कपाट

इसके अलावा आज अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर मां यमुना की डोली सुबह शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई और धाम में पहुंचकर स्नान आदि के बाद 11.55 पर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए हैं। इसके बाद 2 मई को सुबह 7.00 बजे केदारनाथ धाम और 4 मई को सुबह 6 बजे बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे।