यूक्रेन में हालात बहुत चिंताजनक बने हुए हैं। रूसी सैनिक तेजी से पूर्वी यूक्रेन में आगे बढ़ रहे हैं। जिसमें रूस-यूक्रेन युद्ध में यूक्रेन के 40 से अधिक सैनिक, लगभग 10 नागरिक के मारे जाने की सूचना है।
विदेश मंत्रालय से निरंतर संपर्क है सरकार-
वही यूक्रेन में फंसे हर एक उत्तराखंडी को सही सलामत वापस लाने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर एक उत्तराखंडी को सही सलामत वापस लाने को सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में हम विदेश मंत्रालय से निरंतर संपर्क में हैं।