उत्तराखंड: सीएम की प्रदेशवासियों से अपील, आगामी त्योहारों में खादी और स्वदेशी उत्पादों को दें प्राथमिकता

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। बीते दिनों देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया था।

स्वदेशी उत्पादों को अपनाओं

जिसको आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता रोड स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन से खरीदारी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साथ‌ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे त्योहारों पर विशेष रूप से खादी और स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि खादी केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि यह महात्मा गांधी के स्वदेशी विचारों और आत्मनिर्भर भारत की भावना का प्रतीक है। सीएम ने आगे कहा कि वोकल फार लोकल अब एक जन आंदोलन बन चुका है, जो देश की आर्थिक और सांस्कृतिक आत्मनिर्भरता की दिशा में निर्णायक कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उत्तराखंड खादी और अन्य स्वदेशी उत्पादों का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा, जिससे राज्य की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त होगी।