April 25, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, शहीद के आंगन की पवित्र मिट्टी लेकर आए मुख्यमंत्री

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नेहरू कॉलोनी देहरादून स्थित शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के आवास पर पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सैन्यधाम के लिए शहीद चित्रेश बिष्ट के आंगन की पवित्र मिट्टी ली।

देश के लिए शहीद हुए मेजर चित्रेश बिष्ट एवं सभी शहीदों पर गर्व

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश के लिए शहीद हुए मेजर चित्रेश बिष्ट एवं उत्तराखंड के सभी शहीदों पर गर्व है, जिन्होंने देश की रक्षा, एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। सभी शहीद सैनिकों के आंगन की पवित्र मिट्टी सैन्यधाम में लाई जा रही है। देश के लिए अपनी शहादत देने वाले वीर जवान हमेशा हमारे एवं आने वाली पीढ़ियों के स्मरण में रहेंगे। प्रधानमंत्री की उत्तराखण्ड में पांचवे धाम के रूप में सैन्यधाम की जो कल्पना है, सबके सहयोग से यह सैन्यधाम भव्य बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद चित्रेश बिष्ट के माता-पिता ने कठिन दौर देखा है, राज्य सरकार हमेशा उनके साथ है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के पिता एस.एस.बिष्ट एवं माता रेखा बिष्ट को शक्ति प्रदान करने की कामना की।