उत्तराखंड: सीएम ने 9.87 लाख से अधिक पेंशनभोगियों के खातों में ट्रांसफर की इतने करोड़ की धनराशि, जुलाई माह की पेंशन जारी

उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत आने वाली विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को बड़ी सौगात दी है।

दी यह सौगात

जिस पर शनिवार को सीएम धामी ने राज्य के 9 लाख 87 हजार 17 लाभार्थियों के बैंक खातों में Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से 146 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि सीधे हस्तांतरित की‌ है। यह राशि जुलाई माह की पेंशन के रूप में जारी की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने जानकारी दी कि जुलाई माह की इस पेंशन किश्त में ग्रामीण विकास मंत्रालय के राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के लगभग 2.15 लाख पेंशनर्स भी शामिल हैं, जिन्हें ‘एसएनए स्पर्श प्रणाली’ के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है।
​विभिन्न आठ श्रेणियों के तहत वितरित की गई पेंशन का विवरण इस प्रकार है।
• ​वृद्धावस्था पेंशन: 6,15,628 लाभार्थियों को 92.34 करोड़ रुपये
• ​विधवा पेंशन: 2,36,983 लाभार्थियों को 35.54 करोड़ रुपये
• ​दिव्यांग पेंशन: 89,128 लाभार्थियों को 13.36 करोड़ रुपये
• ​किसान पेंशन: 27,288 लाभार्थियों को 3.27 करोड़ रुपये
• ​परित्यक्ता पेंशन: 8,284 लाभार्थियों को 99.40 लाख रुपये
• ​भरण-पोषण अनुदान: 7,383 लाभार्थियों को 51.68 लाख रुपये
• ​तीलू रौतेली पेंशन: 2,196 लाभार्थियों को 26.35 लाख रुपये
• ​बौना पेंशन: 127 लाभार्थियों को 1.52 लाख रुपये