उत्तराखंड: ऋषिकेश एम्स में इस दुर्लभ बीमारी की हुई जटिल सर्जरी, एक क्लिक में पढ़िए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग ने दुर्लभ बीमारी की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की है।

ठीक होने पर युवक को भेजा घर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 मई को सहारनपुर निवासी संजय कुमार (32) के शरीर का बायां हिस्सा लकवा के कारण निष्क्रिय हो गया। उन्हें खाना निगलने में भी दिक्कत होने लगी। जिसके बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें एम्स के लिए रेफर कर दिया। जिसमें मरीज की जांच करने पर बाएं वेंट्रिकल (दिल का मुख्य पंपिंग चैंबर) ट्यूमर से ग्रसित पाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में सीटीवीएस विभाग की हेड डॉ. नम्रता गौर ने बताया कि इस प्रक्रिया में सेप्टम से जुड़े 4×4×3 सेंटीमीटर के ट्यूमर को हटाकर पूरी तरह से निकाल दिया गया। ट्यूमर को प्रयोगशाला में सघन परीक्षण के लिए भेजा गया है। रोगी की हालत और खाना निगलने की क्षमता में तेजी से सुधार हो रहा है। मरीज को बीते 24 जून 2024 को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है।